Breaking News
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट

अभी तक प्रदेश में हुआ 33512 किलोमीटर सड़कों का निर्माण- महाराज

अभी तक प्रदेश में हुआ 33512 किलोमीटर सड़कों का निर्माण- महाराज

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 किमी मार्गो के नव निर्माण का लक्ष्य निर्धारित

आपदा के कारण 187 बंद सड़कों में से 18 को खोला गया

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तराखण्ड बनने के पश्चात मार्च 2024 तक राज्य में कुल 33512 किलोमीटर मार्गों का निर्माण किया जा चुका है। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 किमी मार्गो के नव निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य में लोक निर्माण विभाग के अधीन मार्गो की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड बनने के पश्चात राज्य में मार्च 2024 तक कुल 33512 किलोमीटर मार्गों का निर्माण किया जा चुका है और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 किमी मार्गो के नव निर्माण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक लोक निर्माण विभाग के अधीन मार्गो की लम्बाई 33683 किमी० हो जायेगी।

पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपदा के दृष्टिगत वर्तमान में 187 सड़के बंद हैं जिसमें से 18 सड़कों को खोल दिया गया है तथा 151 जे०सी०बी० मशीनें क्षतिग्रस्त मार्गों को खोलने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। क्षतिग्रस्त मार्गों को चुस्त दुरुस्त कर सड़कों के खुलने के पश्चात चारधाम यात्रा फिर से प्रारंभ कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top