Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

केदारनाथ आपदा में गुमशुदा व घायलों के आंकड़े को दबा रही भाजपा सरकार – नेता विपक्ष

केदारनाथ आपदा में गुमशुदा व घायलों के आंकड़े को दबा रही भाजपा सरकार – नेता विपक्ष

गौरीकुण्ड से लापता युवा हिमांशु नेगी की खोजबीन नहीं की सरकार ने- कांग्रेस

हिमांशु के परिजनों से मिले नेता विपक्ष आर्य

गैरसैंण। विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनशीलता समाप्त हो गई है। हाल की केदारनाथ आपदा पीड़ितों की कोई सुध नहीं ले रही है। यशपाल आर्य ने यह आरोप 31 जुलाई 2024 को केदारनाथ आपदा में गौरीकुण्ड से गायब चल रहे 22 वर्षीय युवा हिमांशु नेगी के परिजनों से मिलने के बाद लगाया। हिमांशु नेगी गैरसैण विधानसभा परिसर से लगे गांव परवाड़ी का निवासी है।

नेता प्रतिपक्ष को हिमांशु नेगी के पिता नरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि केदारनाथ में आपदा के शाम से हिमांशु का फोन न लगने पर वे 3 अगस्त 2024 को सोनप्रयाग पंहुचे। वहां थाना सोनप्रयाग में अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी।

परिजनों ने बताया कि उन्हें बताया गया है कि, 12 अगस्त को हिंमाशु की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो पायी है। परिजनों का आरोप है कि, सरकार और प्रशासन ने उसके बाद उनके बेटे को खोजने का प्रयास करना तो दूर उन्हें कोई सूचना भी नहीं दी है। हिमांशु के परिजनों ने बताया कि, प्रशासन हमेशा एक ही जबाब दे रहा है कि रेस्क्यू जारी है।

यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि, अभी तक सरकार ने केदारनाथ आपदा में हताहत , गुमशुदा , घायलों और बीमारों की कोई सूचना सार्वजनिक नहीं की है। हिमांशु के परिजनों की तरह देश भर से सनातनी आस्तिक अपने परिजनों की खोज के लिए सोनप्रयाग पंहुच रहे हैं।

सरकार इन परेशान परिजनों की कोई सहायता करना तो दूर इनसे अमानवीय बर्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि , सरकार ने इस आपदा में घायल और बीमारों की भी क मदद नहीं की है लोग किसी तरह मरते-पड़ते अपना ईलाज कराने के लिए अस्पतालों में जा रहे हैं। जबकि पूर्व की परम्परा के अनुसार सरकार को आपदा पीड़ितों की मदद के लिए विशेष सेल बनाना चाहिए था जो आपदा के 20 दिन बाद अभी तक नहीं बना है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि, सरकार सूचनाओं को दबा कर स्वयं को पाक साफ साबित करना चाहती है लेकिन यह संभव नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने हिमांशु के दादा जमन सिंह नेगी, ताऊ धीर सिंह नेगी , मां , छोटी बहिन और अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया।

नेता प्रतिपक्ष के साथ विधायक मदन बिष्ट और केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top