Breaking News
मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली उत्पादन पर टैक्स नहीं लगा सकती राज्य सरकार
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली उत्पादन पर टैक्स नहीं लगा सकती राज्य सरकार
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित

क्या बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने से सेहत पर पड़ता है कोई असर? जानें क्या है जवाब

क्या बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने से सेहत पर पड़ता है कोई असर? जानें क्या है जवाब

पानी हम सभी के शरीर की जरूरत है. हमारे शरीर में करीब 65-70% पानी ही है. पानी हमें ऊर्जा देने के साथ हाइड्रेट भी रखती है। यह कई बीमारियों से बचाने का काम भी करती है. पानी के एक नहीं अनगिनत फायदे हैं. लेकिन बहुत कम लोग ही हैं, जिन्हें पानी पीने का सही तरीका पता है।

अगर पानी सही तरह से न पीया जाए तो कई प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. जैसे- कुछ लोग बोतल में मुंह लगाकार पानी पीते हैं तो कुछ लोग खड़े-खड़े ही पानी पीना पसंद करते हैं, जो गलत है। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी पीने के कई तरीके बताए गए हैं जो सेहत के लिए जरूरी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पानी पीने का सही तरीका क्या है…

बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने के नुकसान
ज्यादातर लोग बोलत में मुंह लगाकर पानी पीना पसंद करते हैं. इससे उन्हें कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. दरअसल, बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने से उसमें लार लग जाती है, जिससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं और बीमारियों का कारण बन सकते हैं. बोतल में मुंह लगाकर एक सांस में पानी पीना भी खतरनाक होता है. इससे गले में फंदा पडऩे और पेट फूलने का डर रहता है।

क्या एक ही गिलास से पानी पीना हानिकारक है
कभी भी पानी पीने के लिए एक ही गिलास को बिना धोए हफ्ते तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे गिलास की सतह पर बैक्टीरिया पनप जाते हैं, जो तेजी से सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए पानी के गिलास को हमेशा साबुन से अच्छी तरह साफ करना चाहिए।

पानी कब पीना चाहिए, कब नहीं
1. रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद एक गिलास पानी पीने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है और पेट की समस्याएं नहीं होती हैं।
2. बढ़ते वजन को कम करने के लिए खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए।
3. जिम में वर्कआउट या घर पर एक्सरसाइज करने से पहले और बाद एक गिलास पानी पीने से फायदे होते हैं।
4. पूरे दिन हर घंटे थोड़ा-थोड़ा यानी घूंट-घूंट पानी पीना चाहिए. सिप में पानी पीने से कई फायदे होते हैं।
5. पानी खड़े होकर कभी नहीं पीना चाहिए. पानी हमेशा बैठकर आराम से थोड़ा-थोड़ा पीना चाहिए. इससे किडनी और घुटने सही रहते हैं।
6. गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र सही रहता है. इससे शरीर का दर्द भी दूर होता है।
7. गर्म दूध या चाय पीने के बाद या धूप से आने के बाद या चिकनी और तली चीजें खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top