Breaking News
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

कलाई में हमेशा रहता है दर्द तो हो सकता है ये सिंड्रोम, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

कलाई में हमेशा रहता है दर्द तो हो सकता है ये सिंड्रोम, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

अगर हाथ और कलाई में लगातार बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तो अनदेखा न करें, क्योंकि यह कार्पल टनल सिंड्रोम हो सकता है. इसमें कलाई में कार्पल टनल यानी नसों पर दबाव पडऩे से नसों में सूजन आ जाती है, जिससे दर्द बहुत ज्यादा होता है. इसमें कलाई से बांह तक जाने वाली किसी नस में दबाव पड़ सकती है. इसकी वजह से हाथों में दर्द के अलावा कलाई में झुनझुनी और हाथ से काम करने में समस्या हो सकती है. आइए जानें आखिर कार्पल टनल सिंड्रोम क्या होता है और इसके क्या-क्या खतरे हैं।

कार्पल टनल सिंड्रोम के क्या-क्या लक्षण हैं
कार्पल टनल सिंड्रोम होने पर कई लक्षण नजर आ सकते हैं. इनमें कलाई और हाथ में दर्द खासकर रात में दर्द बढ़ सकता है. इसके अलावा सुन्नपन और झनझनाहट,हाथों में कमजोरी, चीजों को पकडऩे में समस्या हो सकती है, उंगलियों में कमजोरी हो सकती है. कार्पल टनल सिंड्रोम के कारण हाथों और कलाइयों में तेज दर्द होता है. यह सिंड्रोम पुरुषों की तुलना में महिलाओं में तीन गुना अधिक बार होता है. अक्सर यह समस्या 30 साल के बाद या गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद शुरू होती है. लेकिन कई बार ऐसा एक हाथ का ज्यादा इस्तेमाल करने, कंप्यूटर या लैपटॉप पर उंगलियां चलाने या हाथ की खराब स्थिति के कारण होता है।

कार्पल टनल सिंड्रोम क्यों होता है
जो लोग हाथ से काम ज्यादा करते हैं, उनमें इस तरह की समस्या देखने को मिलती है. जैसे टाइप करना, लिखना और कंप्यूटर माउस का ज्यादा इस्तेमाल, सिलाई करने वालों में इस तरह की समस्या हो सकती है. इससे मांसपेशियों में परेशानियां, हड्डियों का डिसऑर्डर और डायबिटीज के जोखिम बढ़ा सकते हैं, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना कई तरह की तकलीफें बढ़ सकती हैं।

कार्पल टनल सिंड्रोम का खतरा बढ़ाने वाली बीमारियां

  1. डायबिटीज
  2. मोनोपॉज
  3. रुमेटॉइड आर्थराइटिस
  4. मोटापा
  5. किडनी फेलियर

कार्पल टनल सिंड्रोम में क्या करें
1. कंप्यूटर-लैपटॉप पर काम करते वक्त या कोई अन्य काम करते समय कलाई सीधी पोजिशन में रखें।
2. लगातार काम न करें, हाथों को ब्रेक दें, लगातार टाइपिंग या रिपिटेटिव मोशन के दौरान हाथों को रेस्ट दें।
3. कलाई को सपोर्ट देने के लिए ब्रेस का यूज करना चाहिए।
4. स्ट्रेचिंग और मांसपेशियों को मजबूत वाले एक्सरसाइज करना चाहिए।
5. ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top