Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज, डरते-डरते हंसने के लिए हो जाएं तैयार

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज, डरते-डरते हंसने के लिए हो जाएं तैयार

साल 2018 में फिल्म स्त्री आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. अब उस फिल्म का दूसरा पार्ट स्त्री 2 आ रही है और वो इसी साल 15 अगस्त के दिन थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म के पोस्टर्स और टीजर तो पहले रिलीज हो चुके हैं लेकिन आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर की शुरुआत ही आपको बता देगी कि पूरी फिल्म स्त्री 2 कैसी होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है और इस बार आपको पहले वाली स्त्री से भी डर लगने वाला है लेकिन हंसी का तडक़ा भी देखने को मिलेगा।

श्रद्धा कपूर ने फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर शेयर किया है. काफी दिनों से इसका प्रमोशन हो रहा था लेकिन अब इसका ट्रेलर उन्होंने शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ये रहा ट्रेलर..भारत का सबसे ज्यादा इंतजार करने वाला गैंग वापस आ गया है. जो चंदेरी का नये आतंक को खत्म करने के लिए लड़ेंगे. फिल्म का ट्रेलर जियो स्टिडियो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. जिसके बाद इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया. फिल्म में स्त्री (2018) के ही ज्यादातर सितारे नजर आएंग।

इनमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों का नाम शामिल है. फिल्म 15 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जब पिछली स्त्री (2018) में एक महिला की आत्मा चंदेल गांव के पुरुषों से बदला लेती थी. बाद में उसकी अधूरी इच्छा को पूरा करके उसे शांत किया गया था. अब स्त्री 2 के ट्रेलर को देखकर लगता है कि इसमें कोई पुरुष लड़कियों को उठाएगा जो बहुत ही खूंखार है।

हर कोशिश करने के बाद फिर विक्की और उसकी गैंग स्त्री (2018) को जगाते हैं जो गांव वालों को उससे बचा सके. फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है और इसके देखने के बाद आपको इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार होने लगेगा. साल 2018 में आई फिल्म स्त्री ने दर्शकों का दिल जीता था और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. मेकर्स को स्त्री 2 से भी काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top