Breaking News
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

सरफिरा का नया गाना खुदाया जारी, अक्षय कुमार और राधिका मदान की खूब जमी जोड़ी

सरफिरा का नया गाना खुदाया जारी, अक्षय कुमार और राधिका मदान की खूब जमी जोड़ी

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की आगामी फिल्म सरफिरा के मेकर्स रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का दूसरा गाना खुदाया रिलीज कर दिया गया है, जो की एक सूफी ट्रैक है। सॉन्ग अपने म्यूजिक और दिल छू लेने वाले लिरिक्स की वजह के फैंस के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। सरफिरा का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे सोशल मीडिया पर ठीक- ठाक रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद पहला गाना मार उड़ी जारी किया गया और अब 27 जून को सेकेंड ट्रैक खुदाया रिलीज कर दिया गया है।

खुदाया गाने को संगीतकार सुहित अभ्यंकर ने कंपोज किया है और इसे आवाज दी है सागर भाटिया, नीति मोहन और सुहित अभ्यंकर ने। गाने के बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। इस गाने में प्यार और जज्बातों को बेहद खूबसूरती से उभारा गया है। खुदाया में मिडल क्लास कपल के रोल में शामिल अक्षय कुमार और राधिका मदान की खूबसूरत लव स्टोरी दिखाई गई है। गाने की शुरुआत दोनों के झगड़े से होती है, लेकिन अंक दोनों एक बार फिर एक- दूसरे के साथ आ जाते हैं। सरफिरा की कहानी अक्षय कुमार के किरदार के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कर्ज में डूबे शुरुआती दौर से दूरदर्शी बिजनेसमैन तक का सफर तय करता है। इस सफर में वो कई मुश्किलों का सामना करता है और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी जंग लडऩी पड़ती है।

सरफिरा, तमिल फिल्म सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में सुर्या ने लीड रोल निभाया था। सोरारई पोटरु ने अपनी कहानी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। वहीं, अब इसका हिंदी एडेप्टेशन आ रहा है, जिसका डायरेक्शन सुधा कोंगारा ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और राधिका मदान के साथ परेश रावल और सीमा बिस्वास ने भी अहम किरदार निभाए है। फिल्म इस साल 12 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top