Breaking News
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मेटा ने अपने वॉट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम सहित सभी प्लेटफार्मों पर ‘एआई’ किया लॉन्च 

मेटा ने अपने वॉट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम सहित सभी प्लेटफार्मों पर ‘एआई’ किया लॉन्च 

नई दिल्ली। सोशल मीडिया समूह मेटा ने अपने वॉट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम सहित सभी प्लेटफार्मों पर उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सहायक लामा-3 मॉडल को लॉन्च किया है। मेटा ने इसे भारतीय उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है। मेटा ने लामा-3 मॉडल को विभिन्न डिजिटल इंटरैक्शन के दौरान उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के दावे के साथ पेश किया है। सितंबर 2023 में कनेक्ट कॉन्फ्रेंस में इसे पहली बार दिखाया गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे चुनिंदा देशों में मेटा एआई को पेश किया गया था। इन देशों में सफल परीक्षण चरणों के बाद अप्रैल में भारत में चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के साथ एआई सहायक का परीक्षण किया गया।

बीच में लोकसभा चुनावों के चलते सभी एआई मॉडल की लॉन्चिंग रोक दी गई। मेटा एआई का लामा-3 मॉडल गूगल के जेमिनी और ओपन एआई के चैटजीपीटी की तरह एक चैटबोट है, जो रोजमर्रा के कार्यों में उपयोगकर्ताओं की मदद करते हैं। ईमेल ड्राफ्ट, बायोडाटा जैसे तमाम काम मेटा के एआई सहायक से भी कराए जा सकते हैं। इसके अलावा मेटा का एआई सहायक मेटा के विभिन्न एप के बीच सहजता से काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top