Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

कल्कि 2898 एडी का फाइनल वॉर आउट, ट्रेलर में दिखी महाभारत के सबसे बड़े युद्ध की झलकियां

कल्कि 2898 एडी का फाइनल वॉर आउट, ट्रेलर में दिखी महाभारत के सबसे बड़े युद्ध की झलकियां

रिबेल स्टार प्रभास और उनकी टीम बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज के लिए कमर कस ली है. नाग अश्विन की निर्देशित यह साइंस-फिक्शन थ्रिलर सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है. फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे सितारे हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का फाइनल वॉर यानी दूसरा फाइनल ट्रेलर रा लॉन्च किया है।

पहले ट्रेलर में फिल्म की दुनिया और उसके किरदारों से परिचय कराया गया था, जबकि दूसरे ट्रेलर में फिल्म की स्टोरी और भावनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए उसे आगे बढ़ाया गया है। कलियुग में आने वाले अवतार कल्कि दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत सुमति के गर्भ में रहते हैं. अश्वत्थामा (अमिताभ बच्चन) बच्चे को बचाने का वादा करता है. लेकिन भैरव (प्रभास) इनाम जीतने के लिए सुमति को पकडऩे की कोशिश करता है. इनाम हासिल करने से भैरव कॉम्प्लेक्स तक पहुंच सकता है।

बाद में ट्रेलर में प्रभास और अमिताभ के बीच आमना-सामना दिखाया गया है. इस भैरव कहता है कि वह अब तक कोई भी लड़ाई नहीं हारी है. इस बीच ट्रेलर में महाभारत के सबसे बड़े युद्ध की कुछ झलकियां भी दिखाई गई हैं। कल्कि 2898 एडी एक काल्पनिक भविष्य पर आधारित है, जिसका विषय पौराणिक है. 10 दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया था. जिसमें दिखा गया कि यह फिल्म एक ऐसे समाज के इर्द-गिर्द घूमता है जो कल्कि के अवतार का इंतजार कर रहा है, जो बुराई से उनका उद्धारक बनेगा. ट्रेलर में प्रभास के किरदार भैरव को अमिताभ बच्चन के किरदार अश्वत्थामा के साथ एक छोटा-सा द्वंद्व करते हुए दिखाया गया था. फिलहाल यह फिल्म 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top