Breaking News
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट

हल्द्वानी की दो नाबालिग छात्राओं की गुमशुदगी के मामले में महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

हल्द्वानी की दो नाबालिग छात्राओं की गुमशुदगी के मामले में महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

एसएसपी नैनीताल को जल्द से जल्द बालिकाओं को सकुशल ढूंढने के दिए निर्देश

नैनीताल। हल्द्वानी में बनभूलपुरा की दो नाबालिगों के गुमशुदगी की ख़बर के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल पी.एन. मीणा से फोन पर वार्ता करते हुए घटना की जानकारी ली साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जल्द से जल्द दोनों नाबालिग बालिकाओं को ढूंढ कर सकुशल उनके परिजनों को सौंपा जाए।

एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा ने जानकारी में बताया कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी कक्षा 11 की 15 वर्षीय छात्रा व उसी छात्रा के घर में किराये पर रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा दिनाँक 20 जून बृहस्पतिवार शाम से लापता हैं। दोनों लड़कियाँ नाबालिग है और हिन्दू परिवार से है, एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा उन्हें बहला फुसलाकर भगा लेजाने का आरोप है, जिनकी लोकेशन ट्रेसिंग पर लगी है जल्द ही पुलिस द्वारा उनको पकड़ कर लिया जाएगा।

परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक उसी मोहल्ले का है जिसने दोनों छात्राओं को बहला फुसलाकर अपनी बातों में फंसाया और मंगलपड़ाव से मैजिक में बैठाकर उन्हें लालकुआं ले गया। उसके बाद उन्हें अन्य जगह ले गया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है साथ ही उन्होंने कहा की जल्द से जल्द उक्त मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक करवाई की जाए। जिसपर एसएसपी मीणा ने बताया की नाबालिगों को जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। इसके लिए दो टीम लगी है और जल्द ही आरोपी भी पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top