Breaking News
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र

शुगर के मरीज को ग्लूकोज पाउडर पीना चाहिए या नहीं, क्या इसमें भी शुगर फ्री का ऑप्शन आता है?

शुगर के मरीज को ग्लूकोज पाउडर पीना चाहिए या नहीं, क्या इसमें भी शुगर फ्री का ऑप्शन आता है?

ग्लूकोज शरीर की कोशिकाओं और अंगों के लिए एनर्जी का प्रमुख सोर्स है. इसकी कमी से शरीर कमजोर महसूस करने लगता है। गर्मी के मौसम में बहुत से लोग ग्लूकोज पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, जो हाई ग्रेड डेक्सट्रोज से बना होता है। यह ग्लूकोज का ही रूप है. इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन मौजूद होता है।

एक्सरसाइज, खेलकूद या सफर करने के बाद जब थक जाते हैं तो ग्लूकोज इंस्टैंट एनर्जी देने का काम करता है. इससे मसल्स की रिकवरी होती है और शरीर को ठंडक मिलती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या शुगर के मरीज ग्लूकोज पाउडर पी सकते हैं, क्या उनके लिए भी यह फायदेमंद है या इसके कुछ नुकसान भी हैं।

क्या शुगर के मरीज पी सकते हैं ग्लूकोज पाउडर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्लूकोज सिर्फ फायदेमंद ही नहीं नुकसानदायक भी हो सकता है. अगर ग्लूकोज का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है तो ब्लड शुगर के लेवल का कंट्रोल खत्म हो सकता है. इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है, जो डायबिटिक यानी शुगर के मरीजों के लिए ठीक नहीं है. ग्लूकोज पाउडर के अधिक सेवन से बार-बार पेशाब आने की समस्या और खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है।

मोटापा बढ़ा सकती है, जो डायबिटीज का कारण है
ग्लूकोज पाउडर का ज्यादा सेवन मोटापा बढ़ा सकता है, जो डायबिटीज के कारणों में से एक है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, ग्लूकोज जब शरीर में पहुंचता है तो शुगर की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और मोटापा बढऩे लगता है. इसकी वजह से खाने की क्रेविंग बढ़ती है और ज्यादा खाने-पीने का मन करता है। इससे वजन बढ़ सकता है. ग्लूकोज शरीर में वॉटर रिटेंशन को बढ़ा कर सूजन पैदा कर सकता है।

कब और कितना लेना चाहिए ग्लूकोज पाउडर
1. ग्लूकोज पाउडर का इस्तेमाल रोजाना नहीं करना चाहिए।
2. गर्मी के मौसम में दिन में एक बार से ज्यादा ग्लूकोज न लें।
3. दो चम्मच ग्लूकोज पाउडर और एक गिलास ठंडा पानी ही लें।
4. ग्लूकोज को खाली पेट और सुबह पीना अच्छा माना जाता है।
5. धूप से आने के बाद तुरंत ग्लूकोज पाउडर वाला पानी न पिएं।
6. डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह पर ही किसी ग्लूकोज पाउडर का इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top