Breaking News
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU
सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU
प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद
प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद
‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी
‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी
मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील
मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील
सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन
सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन
गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या
गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या
टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

दांत निकल रहे हैं तो बच्चों के लिए घर में बनाएं टीथर, जानें कैसे

दांत निकल रहे हैं तो बच्चों के लिए घर में बनाएं टीथर, जानें कैसे

जब बच्चों के दांत आने लगते हैं, तो उन्हें काफी दर्द होता है। इस समय में बच्चों को खास तरह की चीजें चबाने में मजा आता है जिन्हें हम टीथर कहते हैं. ये टीथर बच्चों के मसूड़ों को आराम पहुंचाते हैं लेकिन बाजार में मिलने वाले कुछ टीथर्स से इन्फेक्शन का खतरा भी हो सकता है, क्योंकि ये गंदे हो सकते हैं और उनपर बैक्टीरिया लग सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी चिंता के आपका बच्चा दर्द से राहत पाए, तो आप घर पर ही टीथर बना सकते हैं। यह सस्ता और सुरक्षित तरीका है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से घर पर टीथर बना सकते हैं और अपने बच्चे को दर्द से आराम दिला सकते हैं।

घर पर टीथर बनाने की विधि

रुमाल तैयार करना
सबसे पहले, आपको कुछ साफ रुमाल चाहिए होंगे।  इन रुमालों को अच्छी तरह से धो लें और उन्हें सुखा लें। यह सुनिश्चित कर लें कि रुमाल पूरी तरह से साफ हों, क्योंकि बच्चा इन्हें मुंह में डालेगा।

रुमाल को बांधना
दो या तीन रुमालों को एक साथ बांधें. इनमें से एक छोर को ऐसे मोड़ें कि यह गोल बॉल जैसा दिखे. इस गोल बॉल को बच्चा चबाएगा। ध्यान रखें कि एक छोर खुला रहे ताकि आप इसे फिर से धो सकें।

ठंडा करना
बांधे हुए रुमाल को फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर, यह बच्चे के मसूड़ों को ठंडक पहुंचाएगा और दर्द में आराम देगा।

उपयोग में लाना
जब आपका बच्चा मसूड़ों में दर्द महसूस करे, तो उसे यह ठंडा रुमाल दें ताकि वह इसे चबा सके. यह उसे दर्द से तुरंत राहत देगा और उसके मसूड़ों को आराम देगा।

सफाई
बच्चे के चबाने के बाद, रुमाल को फिर से अच्छी तरह से धो लें। यह बहुत जरूरी है क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा कम होता है. इस तरह से बनाया गया टीथर न केवल बच्चे के लिए सुरक्षित होता है बल्कि यह उसकी दर्द और बेचैनी को भी कम करता है। इस आसान तरीके से आप अपने बच्चे के दांत निकलने के समय को थोड़ा आसान बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top