Breaking News
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश

बॉर्डर 2 बनेगी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर ड्रामा फिल्म, रिलीज तारीख भी आई सामने

बॉर्डर 2 बनेगी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर ड्रामा फिल्म, रिलीज तारीख भी आई सामने

जब से फिल्म बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 बनने का ऐलान हुआ है, प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। वे फिल्म के हर छोटे-बड़े अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। खबरें थीं कि इस फिल्म के लिए सनी देओल और आयुष्मान खुराना साथ आ रहे हैं और नई जानकारी के मुताबिक, फिल्म में दोनों की एंट्री पक्की हो गई है। इसी के साथ रिलीज से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है।आइए जानते हैं पर्दे पर कब आएगी बॉर्डर 2।
रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता भूषण कुमार और जेपी दत्ता ने बॉर्डर 2 को गणतंत्र दिवस, 2026 में रिलीज करने की योजना बनाई है। वे 23 जनवरी, 2026 को इसे दर्शकों के बीच लाने की तैयारी में हैं। 26 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होगी। लिहाजा फिल्म देखने ज्यादा से ज्यादा दर्शक पहुंचेंगे।निर्माताओं को लगता है कि भारतीय सैनिकों की बहादुरी का जश्न मनाने वाली इस फिल्म की रिलीज के लिए इससे बेहतर समय कोई नहीं हो सकता।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आयुष्मान ने फिल्म साइन कर ली है। सनी जहां इसमें दोबारा मेजर कुलदीप सिंह चौधरी की दमदार भूमिका अदा करेंगे, वहीं आयुष्मान भी एक शानदार भूमिका के साथ दर्शकों के बीच दस्तक देने वाले हैं। उनकी भूमिका सनी से कमतर नहीं होगी।अनुराग सिंह इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं।निर्माता-निर्देशक बॉर्डर 2 के रूप में भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी वॉर ड्रामा फिल्म बनाने वाले हैं।

बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। खास बात यह है कि बॉर्डर को 2026 में 29 साल पूरे हो रहे हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। इस फिल्म में सनी के साथ सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आए थे।फिल्म देशभक्ति से लबरेज थी। 10 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सनी फिल्म लाहौर 1947 में भी नजर आएंगे। इसमें वह एक बार फिर पाकिस्तानियों से जंग लड़ते दिखेंगे। उनकी इस फिल्म के निर्माता आमिर खान तो निर्देशक राजकुमार संतोषी हैं। सनी के खाते से अपने 2 और रामायण भी जुड़ी है।दूसरी तरफ आखिरी बार ड्रीम गर्ल 2 में दिखे आयुष्मान का नाम दिनेश विजान की अगली फिल्म से लेकर कई फिल्मों से जुड़ चुका है, लेकिन किसी भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top