Breaking News
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा समिति) द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी चार धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु आयोजित सुंदर कांड पाठ के लिए आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह दशक उत्तराखंड का दशक है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाबा केदार धाम के दौरे के बाद चार धाम यात्रा हर साल लाखों की संख्या में रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस वर्ष चार धाम यात्रा में कोई त्रासदी और घटना न हो इसके लिए उन्होंने बजरंग बली और श्री राम भगवान से चार धाम यात्रा की मंगलकामना की प्रार्थना की।

इस अवसर पर महंत कृष्णा गिरी महाराज, श्याम सुंदर गोयल, मनोहर लाल जुयाल, आचार्य विपिन जोशी, आचार्य मनोज ढौंडियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top