Breaking News
धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो मजदूरों की मौत
महाराष्ट्र में तीसरी भाषा को लेकर बड़ा बदलाव, सीएम फडणवीस ने स्पष्ट की नीति
मंत्री रेखा आर्या ने नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र
धनुष-रश्मिका की आगामी फिल्म ‘कुबेर’ पर सेंसर बोर्ड का एक्शन, रिलीज से पहले हटाए 19 सीन
देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
G7 शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी करेगा फ्रांस का इवियन शहर
सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सभी जनपदों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं- रेखा आर्या

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री ने कराया पंजीकरण

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंच गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है।

इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख ने ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट एक ही दिन खुल रहे हैं। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

पांच दिन में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण

धाम                        पंजीकरण

केदारनाथ                    3,52,879

बदरीनाथ                    3,04243

गंगोत्री                          2,00,996

यमुनोत्री                        1,93,998

हेमकुंड साहिब               14041

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top