Breaking News
मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली उत्पादन पर टैक्स नहीं लगा सकती राज्य सरकार
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली उत्पादन पर टैक्स नहीं लगा सकती राज्य सरकार
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित

रेगिस्तानी मुल्क में बाढ़ जैसे हालात, बारिश से पानी-पानी हुआ दुबई

रेगिस्तानी मुल्क में बाढ़ जैसे हालात, बारिश से पानी-पानी हुआ दुबई

सडक़ों, घरों और मॉल में भरा पानी

दुबई ।  संयुक्त अरब अमीरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से हालात भयावह नजर आए। राजधानी दुबई में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। दुबई की सडक़ों, घरों और मॉल में पानी भर गया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से ‘सतर्क’ रहने की अपील की है। दुबई के अलावा ओमान में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश की वजह से यहां 18 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा अबू धाबी, अल ऐन जैसे शहरों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई प्रमुख हाईवे और एयरपोर्ट पर पानी भर गया, जिसकी वजह से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दुबई, अबू धाबी और शारजाह समेत कई क्षेत्रों में बुधवार तक भारी बारिश की संभावना जताई है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र में कार्यरत अहमद हबीब ने कहा, दुबई, अबू धाबी, शारजाह और अमीरात की अन्य जगहों पर ना केवल भारी बारिश की संभावना है बल्कि ओलावृष्टि भी संभव है। लोगों को अपने वाहनों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर, सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर पार्क करने की सलाह दी गई है। बारिश की वजह से लोगों के मस्जिदों के बजाय घर पर ही नमाज अदा करने को कहा गया है। अधिकारियों ने जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाने की सलाह दी है।

भारी बारिश और तूफान के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पानी ही पानी नजर आया। 50 से अधिक उड़ानों को रद्द भी किया गया है। दुबई एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि भीषण तूफानकी वजह से समस्या हुई लेकिन अब रिकवरी मोड में हैं। बारिश के चलते दुबई मेट्रो की रेड लाइन सेवाएं बाधित हुई हैं। कई मेट्रो स्टेशनों पर पानी भर गया। दुबई से अबू धाबी, शारजाह और अजमान की बस सेवाओं पर भी ब्रेक लग गई। हालात से बन गए कि बड़े शॉपिंग सेंटर, दुबई मॉल और मॉल ऑफ एमिरेट्स में भी पानी भर गया।

बता दें कि, संयुक्त अरब अमीरात एक रेगिस्तानी देश है जहां बारिश एक असामान्य घटना है। इस बीच भारी बारिश के चलते पूरे यूएई में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ओलावृष्टि के साथ तूफान की संभावना भी जताई गई है। संयुक्त अरब अमीरात के कुछ इलाकों में 24 घंटों के दौरान 80 मिलीमीटर (3.2 इंच) से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जो वार्षिक औसत से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top