Breaking News
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
देहरादून के शिवांग रमोला ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ में किया राज्य का प्रतिनिधित्व
देहरादून के शिवांग रमोला ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ में किया राज्य का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की 12वीं सूची की जारी

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की 12वीं सूची की जारी

उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर की गई प्रत्याशियों की घोषणा 

देखें सूची

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। लेकिन कैसरगंज सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं हुआ है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर अभी भी पेच फंसा है। यूपी की सिर्फ दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह चुनाव मैदान में होंगे। यूपी में मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की कैसरगंज सीट पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।

लंबे समय से देवरिया सीट पर भाजपा के टिकट को लेकर चल रही अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। भाजपा ने देवरिया से वर्तमान सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे शशांक मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। शशांक मणि सामाजिक कार्यकर्ता हैं और दस वर्ष से भाजपा की राजनीति से जुड़े हुए हैं।वर्ष 2019 लोकसभा और 2022 विधानसभा चुनाव में भी टिकट की दावेदारी की थी, अब पार्टी ने उन्हें श्रीप्रकाश मणि की राजनीतिक विरासत को संभालने का मौका दिया है। श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया से 1996 और 1999 में भाजपा से सांसद रहे हैं।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद चंद्र सेन जादौन का भी पत्ता काट दिया है। जादौन की जगह क्षत्रीय चेहरे ठाकुर विश्वदीप सिंह पर भाजपा ने दांव लगाया है। यूपी की जिन 75 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है, उनमें से सिर्फ रायबरेली और कैसरगंज सीट पर ही प्रत्याशी का एलान नहीं हुआ है। रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार के एलान के बाद भाजपा प्रत्याशी उतारेगी। कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भाजपा की गले की हड्डी बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top