पटेलनगर बाजार क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर बिगाड़ रहा था माहौल, पुलिस ने BNSS के तहत की कार्रवाई
देहरादून। राजधानी देहरादून में शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंगियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में पटेलनगर बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग मचा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर 2026 को कोतवाली पटेलनगर को सूचना मिली कि बाजार चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस की बात मानने के बजाय और अधिक उग्र हो गया तथा मारपीट पर उतारू हो गया।
मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन सचदेवा (36 वर्ष), पुत्र गुलशन कुमार, निवासी लेन नंबर-03 ए, चमन विहार फेस-2, आईटीबीपी रोड के रूप में हुई है।
पुलिस टीम में शामिल:
उप निरीक्षक आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार।
कांस्टेबल विक्रांत कुमार।


