Breaking News
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत
बड़े सपने देखें, चुनौतियों का सामना करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बच्चे : जिलाधिकारी
बड़े सपने देखें, चुनौतियों का सामना करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बच्चे : जिलाधिकारी
फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार
फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार
जालंधर में बेटे के सामने पिता की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार
जालंधर में बेटे के सामने पिता की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार
पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव
पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव
बच्चों की सेहत के लिए जरूरी है योग, शारीरिक और मानसिक विकास में मिल सकते हैं कई फायदे
बच्चों की सेहत के लिए जरूरी है योग, शारीरिक और मानसिक विकास में मिल सकते हैं कई फायदे
गौ संरक्षण का सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से है- मुख्यमंत्री
गौ संरक्षण का सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से है- मुख्यमंत्री

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

आगरा। आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस से सोना लूटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुन्दर सिंह सोलंकी को शुक्रवार को आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में सेवला जाट स्थित इंडसइंड बैंक के पास से पकड़ा गया। वह वर्ष 2021 में गुजरात के अहमदाबाद जिले के बगोदरा थाना क्षेत्र में हुई सोना लूट की घटना के बाद से पुलिस की तलाश में था।

एसटीएफ के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद (ग्रामीण) जिले के थाना बगोदरा में दर्ज मुकदमे में सुन्दर सिंह का नाम सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गुजरात पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ से मदद मांगी थी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक राकेश के नेतृत्व में एसटीएफ आगरा की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी।

शुक्रवार को टीम को सूचना मिली कि आरोपी सेवला जाट स्थित सरस्वती बिहार में इंडसइंड बैंक के नजदीक मौजूद है। इस पर एसटीएफ और गुजरात पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आगरा के किरावली क्षेत्र के गांव सहारा का निवासी है।

पूछताछ में आरोपी ने फरवरी 2021 की वारदात में शामिल होने की बात बताई। उसके मुताबिक, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सोना लूटने की योजना तैयार की थी। इसके लिए पहले बस की रेकी की गई। वारदात में इस्तेमाल करने के लिए किराये की कार की नंबर प्लेट बदल दी गई और उस पर नीली बत्ती लगा दी गई। गिरोह ने आयकर विभाग के फर्जी पहचान पत्र भी तैयार करवाए थे।

योजना के तहत भावला और गोदरा के बीच बगोदरा थाना क्षेत्र में सोना और पार्सल लेकर जा रहे दो लोगों की बस को आयकर विभाग का अधिकारी बनकर रुकवाया गया। गिरोह के दो सदस्य पहले से ही बस में सवार थे। आरोपियों ने यात्रियों को नीचे उतारकर एक सुनसान जगह पर पहुंचाया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद सोना लेकर दूसरे साथी की गाड़ी से फरार हो गए।

एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सुन्दर सिंह के खिलाफ फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा में वर्ष 2018 में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद गुजरात पुलिस ने उसे थाना सदर बाजार में दाखिल कराया। इसके बाद चिकित्सीय परीक्षण कराकर ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। अब गुजरात पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Back To Top