Breaking News
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
ऋषिकेश में मोबाइल स्नेचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, 1.36 लाख रुपये का मोबाइल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
ऋषिकेश में मोबाइल स्नेचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, 1.36 लाख रुपये का मोबाइल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
लगातार बाल झड़ने के पीछे हो सकती है विटामिन D की कमी, शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
लगातार बाल झड़ने के पीछे हो सकती है विटामिन D की कमी, शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
बांग्लादेश में बेकाबू हुए हालात, 6 दिनों में 4 की मौत, 12 जिलों में आगजनी और बम धमाके
बांग्लादेश में बेकाबू हुए हालात, 6 दिनों में 4 की मौत, 12 जिलों में आगजनी और बम धमाके
बिना अनुमति अवकाश पर मिले होम्योपैथिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी, वेतन रोकने के दिए निर्देश
बिना अनुमति अवकाश पर मिले होम्योपैथिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी, वेतन रोकने के दिए निर्देश
13 वर्षीय छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, अश्लील फोटो और मैसेज भेजने के मामले में केस दर्ज
13 वर्षीय छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, अश्लील फोटो और मैसेज भेजने के मामले में केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन
भुवनेश्वर में साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार; लैपटॉप और मोबाइल जब्त

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किराये के मकान से साइबर अपराध का नेटवर्क संचालित कर रहे एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कमिश्नरेट पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन महिलाओं समेत कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके ठिकाने से सात लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन और दो कारें बरामद की हैं।

पुलिस की यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के राजारहाट इलाके में हुई लाखों रुपये की साइबर ठगी की जांच के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर की गई। जानकारी के मुताबिक, 14 मई 2025 को राजारहाट निवासी सौमित्र मंडल का मोबाइल फोन गुम हो गया था। इसके बाद उनके भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक खातों से बिना अनुमति के 32 बार लेनदेन किया गया और लाखों रुपये निकाल लिए गए।

पीड़ित की शिकायत पर राजारहाट थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल ट्रैकिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों से पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों का पता चला। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष टीम भुवनेश्वर पहुंची और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया।

बुधवार देर रात करीब 12:45 बजे राजारहाट पुलिस, पाहाल थाना पुलिस और यूपीपीडी भुवनेश्वर की टीम ने संयुक्त रूप से पाहाल इलाके के एक संदिग्ध मकान पर छापा मारा। यहां से गिरोह के सभी 16 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब एक महीने से पाहाल क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रह रहे थे। इसी ठिकाने से कथित तौर पर साइबर ठगी की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस अब आरोपियों के बैंक लेनदेन, ठगी से जुटाई गई रकम और दूसरे राज्यों में मौजूद उनके संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

जांच के दायरे में मकान मालिक की भूमिका भी आ सकती है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किरायेदारों का सत्यापन कराया गया था या नहीं। पश्चिम बंगाल पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर सकती है। अधिकारियों को आशंका है कि इस गिरोह का नेटवर्क दूसरे राज्यों तक फैला हो सकता है।

Back To Top