Breaking News
लुधियाना के कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी
लुधियाना के कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
घर के अंदर जमीन में छिपाकर रखे थे नोटों से भरे तीन ड्रम, रकम के मालिक की तलाश में जुटी पुलिस और आयकर विभाग
घर के अंदर जमीन में छिपाकर रखे थे नोटों से भरे तीन ड्रम, रकम के मालिक की तलाश में जुटी पुलिस और आयकर विभाग
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
जमीन विवाद में बुजुर्ग के घर पर हमला, मारपीट के बाद एक आरोपी को लोगों ने पकड़ा
जमीन विवाद में बुजुर्ग के घर पर हमला, मारपीट के बाद एक आरोपी को लोगों ने पकड़ा
कोयला कारोबार में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, धनबाद से गिरफ्तार हुए पूर्व भाजपा कोषाध्यक्ष
कोयला कारोबार में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, धनबाद से गिरफ्तार हुए पूर्व भाजपा कोषाध्यक्ष
कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ
कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

जमीन विवाद में बुजुर्ग के घर पर हमला, मारपीट के बाद एक आरोपी को लोगों ने पकड़ा

जमीन विवाद में बुजुर्ग के घर पर हमला, मारपीट के बाद एक आरोपी को लोगों ने पकड़ा

गिरिडीह। नगर क्षेत्र के गांधी चौक के पास जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग के घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। मंगलवार की आधी रात हुई इस घटना में करीब 75 वर्षीय मनजीत सिंह बग्गा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीन और मकान पर कब्जा करने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़ित मनजीत सिंह बग्गा के मुताबिक, गांधी चौक स्थित यादव होटल के पास उनका पुश्तैनी मकान है। रिश्तेदारों के बीच संपत्ति के बंटवारे के बाद यह मकान उनके हिस्से में आया था। वह लंबे समय से अपनी पत्नी और बहन के साथ यहां रह रहे हैं।

उनका आरोप है कि रिश्तेदार अजीत सिंह ने विवादित संपत्ति को जमीन कारोबारी धर्मेंद्र शर्मा को बेच दिया था। इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में मुकदमा लंबित है। इसके बावजूद मकान खाली कराने के लिए उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।

पीड़ित के अनुसार, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात धर्मेंद्र शर्मा कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही सभी जबरन अंदर दाखिल हो गए और उन पर रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि उनकी पत्नी ने घर के बाहर मौजूद बेटे को फोन कर घटना की जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने मोबाइल छीन लिया और उन्हें कमरे में बंद कर दिया।

इसी बीच बेटे ने फोन पर अपनी मां की चीख-पुकार सुनी तो उसने अपने दोस्तों को घर भेजा। लोगों को आता देख हमलावर मौके से भागने लगे। हालांकि, स्थानीय लोगों ने पीछा कर सलीमउद्दीन अंसारी नाम के एक व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि घायल मनजीत सिंह बग्गा के फर्द बयान के आधार पर धर्मेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपी सलीमउद्दीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back To Top