Breaking News
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रेलवे स्टेशन निर्माण के नाम पर 13.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, आगरा में मुकदमा दर्ज
रेलवे स्टेशन निर्माण के नाम पर 13.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, आगरा में मुकदमा दर्ज
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार
पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार

पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जिन्तुगाड़ा गांव में बुधवार तड़के महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने गैता से सिर पर कई वार कर अपनी पत्नी की जान ले ली। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सलमी सिंकू के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति मंगिल सिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, वारदात बुधवार सुबह करीब चार बजे हुई। बताया जा रहा है कि उस समय महिला घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका बुजुर्ग ससुर शौच के लिए बाहर गया था और घर का दरवाजा बंद कर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद सलमी सिंकू के सिर पर गैता से कई वार किए गए। महिला की चीख-पुकार सुनाई देने के बावजूद ससुर कुछ नहीं कर सका।

गांव में घरों के बीच दूरी होने के कारण आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देर से मिली। वारदात के समय मृतका के बच्चे भी घर पर मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू भी थाने पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के मुताबिक, मंगिल सिंकू पिछले कुछ दिनों से असामान्य व्यवहार कर रहा था। बताया गया कि वह तीन दिन पहले घर से चला गया था, जिसके बाद परिजन उसे पाताहातु से खोजकर सोमवार को वापस लाए थे। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने से इनकार कर रहा है।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Back To Top