Breaking News
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

मिठाई विक्रेताओं को निर्माण तिथि और उपयोग की अवधि अंकित करने के निर्देश

पौड़ी- आगामी त्योहारी सीजन में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रीनगर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पीसी जोशी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में मिठाइयों पर निर्माण तिथि और उपयोग की अवधि अंकित किए जाने की जांच की गई। अधिकांश मिठाई निर्माताओं द्वारा निर्धारित प्रावधानों का पालन किया जा रहा था, जबकि कुछ दुकानों पर इसका अनुपालन नहीं पाया गया। इस पर संबंधित दुकानदारों को मिठाइयों पर निर्माण तिथि एवं उपयोग की अवधि स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य व्यापारियों की के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में सहायक आयुक्त ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, मिठाइयों के सुरक्षित भंडारण, उचित तापमान पर रखरखाव और बिक्री के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए सभी खाद्य कारोबारियों को निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए। गोष्ठी में पान मसाला एवं गुटखा से संबंधित प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की।

इस अवसर पर व्यापार मंडल से छवि अग्रवाल, अमित पाल, बलबीर कंडारी, राकेश आहूजा, हर्ष अग्रवाल, रविन्द्र चौहान, पुनीत मित्तल सहित अन्य खाद्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Back To Top