Breaking News
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
गाजियाबाद में एटीएम कैश के 77.28 लाख रुपये के गबन का आरोप,  मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद में एटीएम कैश के 77.28 लाख रुपये के गबन का आरोप, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार

सहारनपुर में मामूली कहासुनी पर खूनी संघर्ष, 17 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र की मौत; पिता-पुत्र गिरफ्तार

सहारनपुर में मामूली कहासुनी पर खूनी संघर्ष, 17 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र की मौत; पिता-पुत्र गिरफ्तार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रणखंडी गांव में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में 17 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र मनु की जान चली गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक किशोर और उसके पिता ने ईंट, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से छात्र पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल मनु ने शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा प्रवीण की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रणखंडी गांव की डूडिया पट्टी निवासी रणवीर उर्फ बालिस्टर का 17 वर्षीय बेटा मनु मुजफ्फरनगर स्थित श्रीराम कॉलेज में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार रात पड़ोस में रहने वाले एक किशोर के साथ किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान किशोर का पिता अरुण भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर मनु पर ईंट, रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर ईंट लगने से मनु गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजन ने घायल मनु को पहले एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार तड़के उसे मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के चाचा प्रवीण की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर और उसके पिता अरुण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मनु की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वह तीन बेटियों और बेटों वाले परिवार में दूसरे नंबर पर था। ग्रामीणों के मुताबिक, मनु पढ़ाई में होनहार था और परिवार का लाडला था। उसकी असमय मौत से माता-पिता, बहन और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।

Back To Top