Breaking News
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
ऋषिकेश में 6 लाख रुपये से अधिक की स्मैक के साथ सहारनपुर का तस्कर गिरफ्तार
ऋषिकेश में 6 लाख रुपये से अधिक की स्मैक के साथ सहारनपुर का तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी

दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी

दुमका। झारखंड के दुमका में दुर्गापूजा के दौरान मेला घूमने आई एक महिला अपने चार वर्षीय बेटे और नौ साल के भतीजे के साथ लापता हो गई। महिला की पहचान राखी कुमारी के रूप में हुई है। वह पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र स्थित बलियाडंगाल गांव की रहने वाली है। काफी तलाश के बाद भी तीनों का पता नहीं चलने पर महिला के पति विक्रांत सिंह ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, विक्रांत सिंह ग्रीनलैंड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में चालक के पद पर कार्यरत हैं। 19 अक्टूबर की शाम वह अपनी कार से पत्नी, बेटे, भतीजे और भतीजी के साथ दुमका आए थे। परिवार ने पहले सरैयाहाट, चूटोनाथ और सेल्फी ब्रिज का भ्रमण किया। इसके बाद सभी दुमका पहुंचे और नगर थाना के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास कार खड़ी कर धर्मस्थान मंदिर में पूजा करने गए।

मंदिर में दर्शन के बाद परिवार के सदस्यों ने पास में एक ठेले पर नाश्ता किया। इसी दौरान राखी कुमारी अपने बेटे आरव और भतीजे आयुष कुमार के साथ लापता हो गईं। कुछ समय बाद भतीजी अकेले वापस आई और बताया कि बाकी लोग नाश्ता कर रहे हैं तथा जल्द लौट आएंगे।

काफी देर तक पत्नी और दोनों बच्चों के वापस नहीं आने पर विक्रांत सिंह ने ठेले के पास जाकर उनकी तलाश की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उन्होंने राखी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, मगर फोन बंद मिला। आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के बावजूद तीनों का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद विक्रांत सिंह नगर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने पत्नी और दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई।

नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने बताया कि महिला और दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है। महिला का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। पुलिस उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल तीनों के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Back To Top