Breaking News
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान

जोमैटो ने वेज ग्राहकों के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर ‘प्योर वेज फ्लीट’ और ‘प्योर वेज मोड’ को किया शामिल 

जोमैटो ने वेज ग्राहकों के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर ‘प्योर वेज फ्लीट’ और ‘प्योर वेज मोड’ को किया शामिल 

नई दिल्ली। जोमैटो के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने प्योर वेज ग्राहकों का ख्याल रखते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर ‘प्योर वेज फ्लीट’ और ‘प्योर वेज मोड’ को शामिल किया है, जिससे कस्टमर्स को ऐसे रेस्टोरेंट ढूढऩे में आसानी होगी, जो केवल शाकाहारी भोजन परोसते हैं। उन्होंने कहा कि ये प्योर वेज मोड और प्योर वेज फ्लीट किसी धर्म या राजनीति पार्टी विशेष के लिए लॉन्च नहीं किया गया है। ‘प्योर वेज मोड’ में ऐसे रेस्तरां शामिल होंगे जो केवल शाकाहारी भोजन परोसते हैं और मांसाहारी आइटम परोसने वाले सभी रेस्तरांओं को बाहर कर दिया जाएगा।

गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत में शाकाहारी लोगों का प्रतिशत सबसे बड़ा है, और हमें उनसे जो सबसे महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया मिली है, वह यह है कि वे इस बात पर बहुत खास ध्यान देते हैं कि उनका भोजन कैसे पकाया जाता है । ‘प्योर वेज फ्लीट’ केवल शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां के ऑर्डर ही परोसेगा। गोयल ने कहा, इसका मतलब यह है कि नॉन-वेज भोजन या नॉन-वेज रेस्तरां द्वारा परोसा गया शाकाहारी भोजन, हमारे ‘प्योर वेज फ्लीट’ के लिए बने हरे डिलीवरी बॉक्स के अंदर कभी नहीं जाएगा। कंपनी भविष्य में ग्राहकों की विशेष जरूरतें पूरी करने के लिए और अधिक विशिष्ट चीजें लाने की योजना बना रही है।

जोमैटो ने बताया कि कंपनी आने वाले समय में हाइड्रोलिक बैलेंसर्स के साथ एक विशेष केक डिलीवरी लेकर आ रही है, जो केक को खराब होने से बचाता है। अगले कुछ हफ्तों में यह सुविधा पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से लागू हो जाएगी। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में 125 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जिसमें पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 390 करोड़ रुपये का सुधार है। वित्तवर्ष 24 की तीसरी तिमाही में इसका समेकित समायोजित राजस्व साल-दर-साल 53 प्रतिशत बढक़र 3,609 करोड़ रुपये हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top