Breaking News
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी
देहरादून में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.50 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार; रकम से खरीदी R15 बाइक और ज्वैलरी
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक

कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक

कुशीनगर । कुशीनगर जिले के चौराखास थाना क्षेत्र के बलियवा मुसहरी टोले में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे किशोरी रेखा घर के अंदर बिस्तर पर मृत पाई गई। उसकी गर्दन पर गहरे निशान मिलने के बाद मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रेखा के पिता कमलेश चौहान परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर नौकरी करते हैं, जबकि उसकी मां रीता चौहान देवी दर्शन के लिए विंध्याचल गई हुई हैं। घटना के समय घर में रेखा अपने आठ वर्षीय भाई के साथ थी। ग्रामीणों के मुताबिक, रेखा शुक्रवार सुबह करीब दस बजे तक घर के बाहर दिखाई दी थी।

दोपहर करीब दो बजे घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा देखा गया। आसपास के लोगों ने समझा कि दोनों भाई-बहन कहीं बाहर गए होंगे। हालांकि, शाम को रेखा के छोटे भाई ने बताया कि उसकी बहन घर के अंदर बिस्तर पर पड़ी है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। इसी कारण उसने घर के बाहर ताला लगा दिया था।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। वहां रेखा मृत अवस्था में मिली। उसके पास बिजली का तार भी पड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में करंट लगने से मौत की आशंका जताई गई, लेकिन गर्दन पर गहरे निशान मिलने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

चौराखास थाना प्रभारी महेंद्र प्रजापति ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। किशोरी की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Back To Top