Breaking News
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
अलीगढ़ में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कैंची से किया हमला, आरोपी फरार
अलीगढ़ में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कैंची से किया हमला, आरोपी फरार
सहारनपुर में घर में सो रही ग्राम सेवक कोमल की हत्या, गांव में मचा हड़कंप
सहारनपुर में घर में सो रही ग्राम सेवक कोमल की हत्या, गांव में मचा हड़कंप
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
हापुड़ में साइबर ठगी का मामला: धमकी देकर व्यक्ति से 7.28 लाख रुपये ठगे
हापुड़ में साइबर ठगी का मामला: धमकी देकर व्यक्ति से 7.28 लाख रुपये ठगे
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त

विकासनगर में महिलाओं पर फब्तियां कसने और हंगामा करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

विकासनगर में महिलाओं पर फब्तियां कसने और हंगामा करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने और राहगीरों से विवाद करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई की है। विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र में महिलाओं और वहां से गुजर रहे लोगों पर फब्तियां कसने तथा स्थानीय लोगों से झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 14 अक्टूबर 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से विकासनगर कोतवाली पुलिस को डाकपत्थर क्षेत्र में एक व्यक्ति के हंगामा करने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही डाकपत्थर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, संबंधित व्यक्ति राह चलती महिलाओं और अन्य लोगों पर फब्तियां कस रहा था और स्थानीय लोगों के साथ विवाद कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक उग्र होकर बहस करने लगा।

स्थिति बिगड़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126, 135 और 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फारीद (40), पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद हसन, निवासी जीवनगढ़, थाना विकासनगर, देहरादून के रूप में हुई है।

Back To Top