Breaking News
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री
संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
सर्दियों में ज्यादा नींद और थकान क्यों होती है? विंटर ब्लूज के संकेतों को न करें नजरअंदाज, जानें बचाव के उपाय
सर्दियों में ज्यादा नींद और थकान क्यों होती है? विंटर ब्लूज के संकेतों को न करें नजरअंदाज, जानें बचाव के उपाय
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार

बांका में राकेश शर्मा हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा था फरार

बांका में राकेश शर्मा हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा था फरार

बांका। बिहार के बांका जिले में बल्लीकित्ता गांव के राकेश शर्मा के अपहरण और हत्या के मामले में करीब छह महीने से फरार चल रहे आरोपित नीतीश कुमार उर्फ बिट्टू ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। खगड़िया जिले के परबत्ता का रहने वाला आरोपित पुलिस रिमांड पर था। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि राकेश शर्मा पर देसी पिस्तौल खरीदने के करीब 60 हजार रुपये बकाया थे। यह पिस्तौल उसने अपने एक सहयोगी से खरीदी थी। रकम चुकाने को लेकर विवाद होने पर 17 जनवरी 2026 को वह राकेश के बल्लीकित्ता स्थित घर पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार, वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपित राकेश को चारपहिया वाहन से लौंगाय ले गया। वहां फिर विवाद होने पर कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को लौंगाय गांव के उत्तर बहियार में स्थित आम के बगीचे की झाड़ियों में फेंक दिया गया।

पुलिस अब पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारियों की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने घटना के अगले ही दिन एक नाबालिग को हिरासत में लेकर जांच आगे बढ़ाई थी और हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया था।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई और दबाव के चलते उसने अदालत में आत्मसमर्पण किया। रिमांड पर पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

Back To Top