Breaking News
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे
छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे
गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री
गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार, STF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार, STF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
देहरादून में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
रेवाड़ी में बुजुर्ग को 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 23 लाख की ठगी, खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लगाया चूना
रेवाड़ी में बुजुर्ग को 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 23 लाख की ठगी, खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लगाया चूना
दिल्ली में नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का मामला उजागर, 92 गोलियां और 26 इंजेक्शन शीशियां बरामद
दिल्ली में नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का मामला उजागर, 92 गोलियां और 26 इंजेक्शन शीशियां बरामद

मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार; एक घायल

मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार; एक घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में छिनैती के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रिफाइनरी थाना पुलिस और एंटी रिवार्डेड टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक आरोपी सूरज उर्फ कालिया के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस, सोने की जंजीर और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि रिफाइनरी थाने में दर्ज छिनैती के मुकदमे में फरार दोनों आरोपी दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और एंटी रिवार्डेड टीम ने रात करीब 10:20 बजे कोयला अलीपुर के पास राया की ओर से आने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को आते दिखाई दिए। टीम ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन दोनों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बाइक गिर गई। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सूरज उर्फ कालिया घायल हो गया। वह रोशन विहार, थाना जमुनापार क्षेत्र का निवासी बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।

वहीं, दूसरे आरोपी प्रकाश, निवासी रोशन विहार, थाना जमुनापार के कब्जे से सोने की जंजीर मिली। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपी रिफाइनरी थाने में दर्ज छिनैती के एक मामले में फरार चल रहे थे। उनकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की योजना बनाई थी।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

Back To Top