Breaking News
सीतापुर में फर्जी बैंक मैनेजर और आयकर निरीक्षक बनकर 27 लाख की ठगी, दंपती गिरफ्तार
सीतापुर में फर्जी बैंक मैनेजर और आयकर निरीक्षक बनकर 27 लाख की ठगी, दंपती गिरफ्तार
आगरा में चाय विक्रेता से 16.50 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी और पुलिस बनकर डराया
आगरा में चाय विक्रेता से 16.50 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी और पुलिस बनकर डराया
बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या
बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या
गाजीपुर में हथियारों की बड़ी खेप बरामद, 19 पिस्टल और 19 तमंचों के साथ तीन गिरफ्तार
गाजीपुर में हथियारों की बड़ी खेप बरामद, 19 पिस्टल और 19 तमंचों के साथ तीन गिरफ्तार
देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
विकासनगर में स्कूल परिसर स्थित घर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में स्कूल परिसर स्थित घर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
मुजफ्फरपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 80 ग्राम गांजा के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 80 ग्राम गांजा के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी

शाहजहांपुर में मंदिर परिसर में दो सेवादारों की हत्या, शव भी जलाए; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

शाहजहांपुर में मंदिर परिसर में दो सेवादारों की हत्या, शव भी जलाए; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में मंदिर परिसर में दो सेवादारों की हत्या से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद दोनों के शवों को जला दिया गया। सुबह ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए एक युवक को संदिग्ध आरोपी के तौर पर चिन्हित किया है।

अजीजगंज निवासी गोपालदास पिछले कई वर्षों से सूथा गांव स्थित मंदिर में सेवादार के रूप में रह रहे थे। वहीं गांव के दूसरे मंदिर में रहने वाले बाबा बिहारी दास भी करीब एक महीने से गोपालदास के साथ ही रह रहे थे।

बताया गया कि गांव का रहने वाला सुमित सिंह दोनों सेवादारों के पास अक्सर आता-जाता था। वह करीब एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था और मंदिर परिसर में रहना चाहता था। इसी बात को लेकर उसका दोनों सेवादारों से कई बार विवाद भी हुआ था। जानकारी के मुताबिक, घटना वाली रात भी मंदिर में कब्जे को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी।

वारदात के बाद से सुमित सिंह फरार है। ग्रामीणों के अनुसार, सुमित की आपराधिक और नशे की प्रवृत्ति के कारण लोग उससे दूरी बनाकर रखते थे। उसके जेल से बाहर आने पर भी ग्रामीणों ने विरोध किया था।

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मामले में गांव के ही सुमित सिंह का नाम सामने आया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के साथ घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Back To Top