Breaking News
जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम
जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब
19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा
दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा
कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया
कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया
भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ
भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ

सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह

सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। शो के निर्माताओं ने 20वें सीजन का पहला टीजर जारी कर दिया, जिसमें होस्ट सलमान खान दमदार अंदाज में नजर आए। टीजर में नए सीजन को लेकर कई ऐसे संकेत दिए गए हैं, जिन्होंने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

टीजर की शुरुआत सलमान खान की शानदार एंट्री से होती है, जहां वह घोड़े के साथ दिखाई देते हैं। इसके बाद वह फिल्म ‘करण-अर्जुन’ का जिक्र करते हुए कहते हैं कि जो वहां हुआ था, वैसा ही कुछ इस बार ‘बिग बॉस’ में भी देखने को मिलेगा। उनकी यह बात दर्शकों के लिए एक बड़ा संकेत मानी जा रही है कि इस बार शो का कॉन्सेप्ट पहले से बिल्कुल अलग होने वाला है।

टीजर के साथ मेकर्स ने ‘एक से भले दो’ कैप्शन भी साझा किया है। इस टैगलाइन ने शो को लेकर कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है। माना जा रहा है कि इस सीजन में ट्विन्स, भाई-बहन की जोड़ियां या किसी नए डबल-थीम फॉर्मेट को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठाया है।

सलमान खान ने भी नए सीजन को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि ‘बिग बॉस’ का हर सीजन दर्शकों के लिए नया अनुभव लेकर आता है, लेकिन इस बार शो में एक ऐसा रहस्य छिपा है जो इसे अब तक के सभी सीजन से अलग बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि टीजर में पहला क्लू पहले ही दिया जा चुका है और दर्शकों को उसे ध्यान से देखने की जरूरत है।

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 से होगा। यह शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि कलर्स टीवी पर भी इसका प्रसारण होगा। सलमान खान एक बार फिर होस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे। फिलहाल प्रतियोगियों की सूची और टीजर में दिखाए गए रहस्य से जुड़ी जानकारी को गोपनीय रखा गया है, जिससे फैंस की उत्सुकता लगातार बनी हुई है।

(साभार)

Back To Top