Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल

पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल

देहरादून- भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जंतर-मंतर पर हालिया छात्र प्रदर्शन के दौरान खुद को और अपनी दिवंगत मां को गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा को एक अभिभावक रूपी कदम बताया है व प्रधानमंत्री जी के इस कदम की खुलकर प्रशंसा की है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अभिभावक के रूप मे इस देश के युवा से जुड़े है व उनके नेतृव मे केंद्र सरकार छात्र हित मे नीत नए नियम व योजना ला रही है।मोदी जी केवल बात नही काम करते है व देश आज विकास पथ पर आगे बढ़ा है तो सिर्फ मोदी जी की विकासपूरक नीतियो से।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि “मोदी जी ने सही कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और इन्हीं गलतियों से सुधरने का मौका भी मिलता है।कुछ नया सीखें गलतियों से भी सीखें अपने सपनों को लेकर चल पढ़ें। देश बहुत आगे बढ़ रहा है। आगे बढ़ने वाला है और आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो यही मेरा सपना है”।

डा. नरेश बंसल ने कहा जी देश के बड़े वर्ग मे आदरणीय प्रधानमंत्री जी के संग हुए इस अपमानजनक व्वहार के प्रति गुस्सा है।प्रधानमंत्री जी के उदार और बड़े दिल वाले कदम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया है।डा. नरेश बंसल ने कहा कि इतने बड़े पद पर होने के बावजूद,इतने गंभीर अपमान के बाद भी कानूनी रास्ते पर चलने के बजाय क्षमा और मार्गदर्शन का मार्ग चुनना पीएम मोदी के विशाल हृदय, परिपक्व नेतृत्व और दूरदर्शिता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री जी ने क्षमा का मार्ग चुना है यह प्रशंसनीय है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि युवाओ को समझना होगा कि देश 2047 तक विकसीत बन सकता है तो केवल मोदी जी के नेतृव में।विपक्ष केवल युवाओ को गुमराह करने का काम कर रहा है।सत्ता की लोलुपता मे विपक्ष के नेता अब निचता पर उतर आए है व इसके लिए मासूम बच्चो को आगे कर रहे है।विपक्ष इस छात्र आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाते हुए डा. बंसल ने प्रधानमंत्री जी की इस महान सोच को देश के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया है।

Back To Top