Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

नैनीताल के शैडो क्षेत्रों में 15 दिन में मोबाइल नेटवर्क सुधारने के निर्देश, CDO ने टेलीकॉम कंपनियों की लगाई क्लास

नैनीताल के शैडो क्षेत्रों में 15 दिन में मोबाइल नेटवर्क सुधारने के निर्देश, CDO ने टेलीकॉम कंपनियों की लगाई क्लास

भीमताल:  जनपद नैनीताल में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति और शैडो क्षेत्रों की समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने बीएसएनएल, जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और इंडस टावर्स के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी कंपनियों को संयुक्त सर्वे कर 15 दिनों के भीतर नेटवर्क व्यवस्था में प्रभावी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से आम लोगों के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ऑनलाइन कार्यों में गंभीर परेशानी हो रही है। एमएमएस मॉनिटरिंग सिस्टम, विभिन्न सरकारी पोर्टल, मोबाइल एप, मस्टर रोल की ऑनलाइन प्रविष्टि और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

बैठक में हल्द्वानी-भीमताल मार्ग और हल्द्वानी-भुजियाघाट-नैनीताल मार्ग के नेटवर्क प्रभावित हिस्सों का सर्वे कर जहां जरूरत हो वहां टावर क्षमता, फ्रीक्वेंसी और नेटवर्क कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ ने कहा कि नैनीताल देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। ऐसे में पर्यटन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर मोबाइल नेटवर्क की कमी से पर्यटकों को असुविधा होती है और जिले की पर्यटन छवि भी प्रभावित होती है। उन्होंने कोटाबाग, पंगोट, धारी, ढिकुली (रामनगर) और ओखलकांडा सहित सभी नेटवर्क प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कनेक्टिविटी मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी दूरसंचार कंपनियों से आपसी समन्वय के साथ तय समयसीमा के भीतर शैडो क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क सेवाओं को सुचारु बनाने की अपेक्षा जताई।

Back To Top