Breaking News
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 108 ग्राम चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

लखीमपुर में बुजुर्ग की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, दामाद गिरफ्तार

पटना में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 11.50 लाख की नकदी-जेवरात चोरी

ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज

राजस्थान के डीग में जुड़वां भाइयों की हत्या से सनसनी, मां समेत तीन हिरासत में

तरसाली-फाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक; दो की मौत

रुद्रप्रयाग। तरसाली-फाटा मार्ग पर देर रात एक ट्रक गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, जिला पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या UK01 CA 0826 तरसाली के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना जिला कंट्रोल रूम से मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक का इस्तेमाल करते हुए गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई। ट्रक के पास दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान संजय राणा (45 वर्ष)  मोहन (36 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Back To Top