Breaking News
बच्चे देखे बड़े सपने और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का करे सामना- रेखा आर्या
बच्चे देखे बड़े सपने और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का करे सामना- रेखा आर्या
आरटीओ कार्यालय के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ ने 75 आरसी और 7 ड्राइविंग लाइसेंस किए बरामद
आरटीओ कार्यालय के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ ने 75 आरसी और 7 ड्राइविंग लाइसेंस किए बरामद
तांबे के बर्तन में पानी पीने के हैं कई फायदे, लेकिन ज्यादा सेवन से सेहत को हो सकता है नुकसान
सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा
आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत

रामगढ़ में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ; 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

रामगढ़ में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ; 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

रामगढ़/भवाली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण-सेवा पखवाड़ा के तहत विकासखंड रामगढ़ के रामलीला मैदान, गोमतीगैर (सूपी) में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से कुल 358 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान 27 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 25 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विभाग ने भी लाभार्थियों को मुफ्त औषधियां उपलब्ध कराईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 2 पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। वहीं कृषि विभाग ने किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि टूलकिट उपलब्ध कराने की जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शिता और जनहित के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है तथा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर उसका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में ज्येष्ठ उप प्रमुख पूनम मेहता, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, जिला बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, खंड विकास अधिकारी शिवम अग्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Back To Top