Breaking News
देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव
देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव
उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार रच रही हैं नए कीर्तिमान, सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार रच रही हैं नए कीर्तिमान, सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को मिला एक और मौका
देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को मिला एक और मौका
उत्तराखंड में पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला, 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी सम्मान पेंशन
उत्तराखंड में पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला, 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी सम्मान पेंशन
देहरादून रोड सेल्फी प्वाइंट पर हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा युवक; SDRF ने बचाई जान
देहरादून रोड सेल्फी प्वाइंट पर हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा युवक; SDRF ने बचाई जान
अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल सुरक्षात्मक कार्य के दिए निर्देश
अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल सुरक्षात्मक कार्य के दिए निर्देश
जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं जल्द पूरी करें, लापरवाही पर सख्त डीएम
जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं जल्द पूरी करें, लापरवाही पर सख्त डीएम
शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण- धन सिंह रावत
शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण- धन सिंह रावत
नाबालिक बालक के साथ अश्लील हरकत कर गलत काम करने वाले प्राचार्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिक बालक के साथ अश्लील हरकत कर गलत काम करने वाले प्राचार्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी क्षेत्रवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी क्षेत्रवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के उल्ली में 5 लाख की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय का किया शिलान्यास

58.22 लाख की लागत से निर्मित थानधार-उल्ली मोटर मार्ग व व्यूप्वाइंट का भी किया लोकार्पण

श्रीनगर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के खिर्सू एवं पाबौ क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगातें दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन, सड़क संपर्क एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने वाली परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

डॉ. रावत ने खिर्सू के ग्राम उल्ली में पर्यटकों की सुविधा हेतु 5 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से निर्मित होने वाले यात्री प्रतीक्षालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आगंतुकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

इसके उपरांत उन्होंने पाबौ क्षेत्र में थानधार से उल्ली तक 2 किलोमीटर लंबाई एवं 58.22 लाख रुपये की लागत से निर्मित मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

डॉ. रावत ने खिर्सू-माण्डाखाल मोटर मार्ग के मध्य बिडोली मोटर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मित व्यूप्वाइंट का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह व्यूप्वाइंट यात्रियों को सुरक्षित विश्राम स्थल उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन करने का अवसर प्रदान करेगा। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य से स्थानीय पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी बल प्राप्त होगा।

इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इन जनोपयोगी परियोजनाओं की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों से स्थानीय जनता एवं पर्यटकों को व्यापक लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, मातवर सिंह रावत, संपत सिंह रावत, नितिन रावत, विमल नेगी, गेंदालाल, पूनम टम्टा, ग्राम प्रधान किरण देवी सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Back To Top