Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार
मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार
बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

लोकसभा चुनाव- कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी के “मौन” को बनाया चुनावी हथियार

लोकसभा चुनाव- कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी के “मौन” को बनाया चुनावी हथियार

लोक चुनाव 2024- कोविड, गोद लिए गांव समेत कई मुद्दों पर भाजपा उम्मीदवार को घेरा

राजशाही को चुनौती देने के लिए टिकट की दावेदारी की – गरिमा मेहरा दसौनी

कांग्रेस की प्रवक्ता ने टिहरी से भाजपा उम्मीदवार को दी चुनौती

देहरादून। टिहरी की सांसद व भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह के “मौन” पर कांग्रेस ने करारे प्रहार कर लोकसभा को जंग को रोचक बना दिया। कांग्रेस ने सिलसिलेवार कई मुद्दे उठाते हुए भाजपा की टिहरी उम्मीदवार को कठघरे में खड़ा कर दिया। टिहरी से कांग्रेस टिकट की दावेदारी का ऐलान करते हुए पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कोविड समेत कई मुद्दों पर रानी से जमकर सवाल कर डाले। यही नहीं, उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने टिहरी लोकसभा संसदीय सीट से ताल भी ठोक दी है।

दसौनी ने कहा कि वर्तमान मे श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह टिहरी से सांसद है, लेकिन बार-बार सांसद चुने जाने के बावजूद टिहरी का विकास तो छोड़िए टिहरी की जनता को रानी साहिबा के दर्शन तक दुर्लभ हो गए। दसौनी ने कहा कि सांसद से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने जिस गांव को गोद लिया था उस गांव के क्या हाल है? सांसद महोदया ने कोविड काल में अपने टिहरी संसदीय क्षेत्र के आम जन की कितनी मदद की ?रानी साहिबा कृपया सांसद विकास निधि पर एक श्वेत पत्र जारी कर यह बताने का कष्ट करें कि आपने जनता का पैसा कहाँ कहाँ और किन किन योजनाओं पर खर्च किया?

टिहरी बांध प्रभावितों की समस्याओं विशेष रूप से वे परिवार जो पूर्ण डूब क्षेत्र मे है, उनको जमीन के बदले मिलने वाली जमीन का हक आपकी सरकार ने छीना तब आप मौन क्यों रही? टिहरी बांध झील के चारों तरफ़ के वे गांव जिनमें झील के जल स्तर घटने बढ़ने के कारण दरारें आ गई थी और वे अभी भी खतरे की जद में जी रहे है, आपने क्यों नही इन ग्रामों का दौरा कर इनकी समस्या को सुना? और इन आंशिक डूब क्षेत्र के गांव का अब तक पुनर्वास क्यो नही हुआ? उतरकाशी मे अनुसूचितजाति की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ तब भी आप चुप रहीं। क्यों?
प्रतापनगर टिहरी में गर्भवती महिला की इलाज के अभाव में मृत्यु हो गई। टिहरी उत्तरकाशी जिले के अस्पताल डाक्टरो, मेडिकल स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहें है, आपने कभी इस ओर ध्यान क्यों नही दिया?

बेरोजगारो युवाओं की रोजगार की मांग , आंगनवाड़ी, आशा ,कार्यकर्ताओं की मांग पर आपने क्यो ध्यान नहीं दिया?टिहरी बांध के ऊपर से चोबिसो घण्टे आवाजाही की मांग जनता लगातार करती रहीं है । आपने लोकसभा मे इस जनहित के सरोकार पर सवाल क्यों नही किया?
आपकी भाजपा की सरकार में जनता महंगाई का बोझ झेलती रही है, आपने प्रश्नकाल मे सवाल क्यों नही उठाया?व्यापारी वर्ग अनियंत्रित GST की मार झेलता रहा , उनका व्यापार ऑन लाइन खरीदी से परेशान है, व्यापार ठप है, आप और आपकी डबल इंजन सरकार ने क्यो नही व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान दिया?

कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन OPS की मांग को लेकर आंदोलित रहा पर आपने उनका समर्थन नहीं किया ना ही आपकी डबल इंजन सरकार ने OPS लागु की क्यो? पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अमर शहीद श्रीदेवसुमन जी के नाम को चिरस्मणीय रखने के लिए श्री देवसुमन राज्य स्तरीय विश्व विद्यालय चम्बा में स्थापित किया, किंतु आपकी डबल इंजन सरकार ने इसका कैंपस ऋषिकेश स्थापित कर चंबा को नख दंत विहीन कर दिया आप चुपचाप देखती रहीं क्यों?

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने चम्बा के रानीचौरी मे औधानिकी एवम वानिकी विश्व विद्यालय की स्थापना की किंतु भाजपा की निशंक सरकार ने इसका कैंपस भी पौड़ी के भरसार में स्थापित कर दिया तब भी आपने कोई आवाज नहीं उठाई ऐसा क्यों?
टिहरी बांध परियोजना की कंपनी टीएचडीसी मे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार न देकर अनेकों अन्य प्रदेश के युवकों को रोज़गार दिया गया पर आपने अपनी चुप्पी नही तोड़ी। पूर्व में हरीश रावत की कांग्रेस सरकार ने प्रतापनगर, थौलधार को OBC का दर्जा दिया था, तब आपके केन्द्रीय नेताओं ने वादा किया था कि हम इन्हें केन्द्रीय OBC की श्रेणी मे लायेंगे किंतु आपनी कोई पैरवी नहीं की।

पूरे प्रदेश मे सड़क, बिजली और अन्य निर्माण कार्यों के लिए बाहरी कंपनियों को ठेके दिए गए स्थानीय ठेकेदार जूझते रहें उन्हे काम नही मिला पर आप चुप रही क्यो? सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को वर्ष 2022/23की राशन का ढुलान किराया क्यों नही दिया गया? इसमें भी विभेद किया गया?

दसौनी ने कहा कि पिछले कई सालों से टिहरी की जनता एक कर्मठ और समर्पित जनप्रतिनिधि के लिए तरस रही है ऐसे में उन्होंने टिहरी से राजशाही को चुनौती देने के लिए ताल ठोकने का इरादा किया है और कहा यदि उनके प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को यह सही लगता है तो वह टिहरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top