Breaking News
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह
अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह
प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार
प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार
डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं
डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं
नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा
देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा
भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा
भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा
सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश
सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश
चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका
चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का जलवा लगातार बरकरार है। कमाई की रफ्तार में हल्की गिरावट के बावजूद फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में भी इस फिल्म का दमदार प्रदर्शन जारी है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है।

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के नौवें दिन 41.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जो आठवें दिन के 49.70 करोड़ रुपये से थोड़ी कम है। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिल सकता है।

फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‘पठान’ का 654.28 करोड़ रुपये और ‘दंगल’ का 538.03 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ते हुए ‘धुरंधर 2’ ने खुद को टॉप कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में मजबूती से स्थापित कर लिया है।

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी फिल्म का दबदबा कायम है। ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1,081.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर 1000 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री ली है। इस दौरान फिल्म ने कई हालिया रिलीज फिल्मों के साथ-साथ पिछले साल आई ‘छावा’ के 807.91 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

वहीं दूसरी ओर, इसी दौरान रिलीज हुई साउथ फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने नौवें दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 68.05 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है। ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त लोकप्रियता के चलते यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में अब तक नाकाम रही है। खास बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ को दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे इसकी कमाई को और मजबूती मिल रही है।

(साभार)

Back To Top