Breaking News
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश

अरकु कॉफी को नई पहचान: कॉफी बोर्ड और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों को मिली गति

अरकु कॉफी को नई पहचान: कॉफी बोर्ड और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों को मिली गति

अरकु (आंध्र प्रदेश)। देश में गुणवत्तापूर्ण कॉफी उत्पादन को बढ़ावा देने और आदिवासी किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों को अरकु घाटी में नई गति मिली है। “अरकु कॉफी” को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिससे स्थानीय किसानों को सीधा लाभ मिल सके।

इसी कड़ी में प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की ओर से उत्तराखंड के पत्रकारों के लिए एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत मीडिया प्रतिनिधियों को कॉफी बोर्ड अरकु द्वारा संचालित मुसरी गांव स्थित कॉफी नर्सरी का अवलोकन कराया गया। यहां उन्हें कॉफी के पौध तैयार करने की प्रक्रिया, आधुनिक नर्सरी तकनीक और गुणवत्ता मानकों के बारे में जानकारी दी गई। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने अरकू घाटी में काफी बोर्ड का गठन किया है।

कॉफी बोर्ड के वरिष्ठ सम्पर्क अधिकारी सामला रमेश ने बताया कि अरकु क्षेत्र में आधुनिक खेती तकनीकों, बेहतर बीज, जैविक खेती और प्रसंस्करण सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कॉफी की गुणवत्ता सुधारने के लिए वैज्ञानिक विधियों का उपयोग किया जा रहा है। कॉफी बोर्ड की कनिष्ठ जन सम्पर्क अधिकारी बीबी के एम लक्ष्मी

केंद्र सरकार की ओर से कॉफी उत्पादकों को वित्तीय सहायता, बाजार संपर्क और ब्रांडिंग सपोर्ट भी प्रदान किया जा रहा है। “अरकु वैली कॉफी” को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ावा देने के लिए विशेष विपणन रणनीति तैयार की गई है।

स्थानीय आदिवासी किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और उनकी मेहनत को सही पहचान मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इन प्रयासों से अरकु कॉफी देश की प्रमुख प्रीमियम कॉफी ब्रांड के रूप में उभर सकती है।

कॉफी बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले वर्षों में अरकु क्षेत्र में कॉफी उत्पादन और निर्यात को और बढ़ाने के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

Back To Top