Breaking News
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट

आर्मी ट्रेनिंग कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा का आरआईएमसी दौरा

आर्मी ट्रेनिंग कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा का आरआईएमसी दौरा

देहरादून: लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, आर्मी ट्रेनिंग कमांड द्वारा राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून का औपचारिक दौरा किया गया। यह अवसर संस्थान की उस केंद्रीय भूमिका की पुनर्पुष्टि का प्रतीक रहा, जिसके माध्यम से शैक्षणिक उत्कृष्टता, सैन्य प्रशिक्षण, चरित्र निर्माण तथा सह-पाठ्य गतिविधियों का संतुलित समन्वय करते हुए सशस्त्र सेनाओं के भावी नेतृत्व का निर्माण किया जा रहा है।

दौरे के दौरान वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने संस्थान के शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण परिवेश का अवलोकन किया तथा कमांडेंट, संकाय सदस्यों एवं कैडेटों से संवाद स्थापित किया। आधुनिक शिक्षण-पद्धतियों, अनुभवाधारित अधिगम, डिजिटल समेकन तथा उन्नत अधोसंरचनात्मक विकास की उन्होंने प्रशंसा की, जो संस्थान के मूल्यों एवं परंपराओं की रक्षा करते हुए सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करते हैं।

कैडेटों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में प्रस्तुत शैक्षणिक परियोजनाओं एवं नवोन्मेषी मॉडलों ने कैडेटों की बौद्धिक जिज्ञासा एवं विश्लेषणात्मक क्षमता को रेखांकित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति ने अनुशासन, सृजनात्मकता एवं सांस्कृतिक चेतना का सशक्त परिचय दिया।

68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिका कैडेटों—आर्या सिंह, नियंता पाल, ब्लिस अग्रवाल तथा जनवी कोराली—का औपचारिक सम्मान किया गया। साथ ही कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कैडेटों की सराहना की गई तथा कैडेट आकाश छेत्री को गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक अर्जित करने हेतु विशेष प्रशंसा प्रदान की गई।

थिमैया हॉल में दिए गए अपने प्रेरणास्पद उद्बोधन में लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने सशस्त्र सेनाओं को सम्मान, निष्ठा एवं राष्ट्र सेवा पर आधारित एक उत्कृष्ट पेशा बताते हुए कैडेटों को अनुशासन, स्पष्ट लक्ष्य एवं अटूट समर्पण के साथ जीवन-पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। उन्होंने RIMC जैसे संस्थानों में व्यतीत प्रारंभिक वर्षों को भावी नेतृत्व की आधारशिला निरूपित किया।

यह दौरा कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ तथा संस्थान एवं भारतीय सेना के मध्य सुदृढ़ संबंधों को और अधिक सशक्त करता है।

Back To Top