Breaking News
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

अपराध का गढ़ बनता जा रहा है देहरादून

अपराध का गढ़ बनता जा रहा है देहरादून

देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत कैनाल रोड स्थित ब्लाइंड स्कूल के पास 20 जनवरी की शाम नशे में धुत युवकों द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित रोहन रावत ने थाना राजपुर में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने चचेरे भाई सौरभ परमार के साथ गैस गोदाम के पास एक चाय की दुकान पर मौजूद था, तभी एक हुंडई वरना कार (संख्या UK07AX2727) वहां आकर रुकी।

तहरीर के अनुसार, कार में सवार 4–5 युवक शराब के नशे में थे। उनमें से एक युवक ने सड़क पर बियर की खाली केन फेंकी, जिस पर विरोध करने पर सभी आरोपी आक्रोशित हो गए और धारदार हथियार व पत्थरों से रोहन और उसके भाई पर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने पत्थर से रोहन के सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया और चार टांके आए।

आरोपी की तस्वीर

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने चाकू से भी हमला किया, जिसके बाद दोनों भाई जान बचाकर बालासुंदरी मंदिर की ओर भागे। आरोप है कि हमलावरों ने पीछा करते हुए कार से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रोहन दूर जा गिरा और उसके पैर में दो फ्रैक्चर हो गए। घायल का इलाज कर प्लास्टर चढ़ाया गया है, जबकि उसके भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। तहरीर के साथ मेडिकल रिपोर्ट भी संलग्न की गई है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Back To Top