Breaking News
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
गाजियाबाद में एटीएम कैश के 77.28 लाख रुपये के गबन का आरोप,  मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद में एटीएम कैश के 77.28 लाख रुपये के गबन का आरोप, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
सहारनपुर में मामूली कहासुनी पर खूनी संघर्ष, 17 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र की मौत; पिता-पुत्र गिरफ्तार
सहारनपुर में मामूली कहासुनी पर खूनी संघर्ष, 17 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र की मौत; पिता-पुत्र गिरफ्तार
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

फेक न्यूज़ वालों की खैर नहीं- DG सूचना बंशीधर तिवारी का सख्त रुख, साइबर सेल करेगी जांच

फेक न्यूज़ वालों की खैर नहीं- DG सूचना बंशीधर तिवारी का सख्त रुख, साइबर सेल करेगी जांच

देहरादून। राज्य के महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रहे दुष्प्रचार और फेक पोस्ट्स के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने अपनी छवि धूमिल करने की साजिश में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने पत्र में कहा है कि “कतिपय व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर मेरी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत बिना किसी तथ्य के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँच रही है।” उन्होंने इस मामले में दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने संबंधित पोस्टों और फेक आईडी के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने पुष्टि की है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि मामला साइबर सेल को जांच के लिए सौंपा गया है। जांच में फेक आईडी और पोस्ट के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर फैलाई गई सामग्री सुनियोजित तरीके से प्रसारित की गई थी। साइबर सेल अब आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत छवि नहीं बल्कि राज्य की सूचना प्रणाली की साख से जुड़ा है। फेक सामग्री फैलाने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Back To Top