Breaking News
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज

वल्र्ड एनेस्थीसिया दिवस पर जागरूकता और संस्कृति का संगम

वल्र्ड एनेस्थीसिया दिवस पर जागरूकता और संस्कृति का संगम

नुक्कड़ नाटक, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वल्र्ड एनेस्थीसिया दिवस बड़े हर्षोल्लास और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनेस्थीसिया विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से चिकित्सा जगत में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका और सीपीआर जैसी महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रक्रिया की जानकारी आम जन तक पहुंचाई गई।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अशोक नायक (प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज), डॉ. अनिल मलिक (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल), डॉ. गौरव रतूड़ी (चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल), डॉ. आर. के. वर्मा और डॉ. ए.वी. माथुर ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

‘सीपीआर का अमृत ज्ञान बचा सकता है मरीज की जान’ शीर्षक पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने दर्शकों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सीपीआर देने के महत्व से परिचित कराया। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि आम नागरिक भी सीपीआर सीख लें, तो हार्ट अटैक जैसी परिस्थितियों में कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं।

कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष ने वल्र्ड एनेस्थीसिया दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. नेहा ने भावपूर्ण कविता पाठ से सबका मन मोह लिया। डॉ. ए.वी. माथुर और डॉ. आशुतोष द्वारा प्रस्तुत कविता-नाटिका ने एनेस्थीसिया विज्ञान की गंभीरता को रोचक अंदाज में समझाया।

डॉ. हरिओम, डॉ. निधि और डॉ. सीमा ने अस्पताल परिसर में उपस्थित आम नागरिकों के सवालों का उत्तर देकर जागरूकता को और प्रबल किया। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. भावना प्रभाकर, डॉ. निधि जैन, डॉ. मधुकर मलेठा और डॉ. शिफा की विशेष भूमिका रही। इस अवसर ने न केवल चिकित्सकों और आम जन को करीब लाया, बल्कि एनेस्थीसिया जैसे गूढ़ विषय को सरल भाषा में जनमानस तक पहुंचाने का कार्य भी सफलतापूर्वक किया।

Back To Top