Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज —अजय देवगन और रकुल प्रीत फिर लाए प्यार और कन्फ्यूजन की मस्ती

‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज —अजय देवगन और रकुल प्रीत फिर लाए प्यार और कन्फ्यूजन की मस्ती

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को रिलेशनशिप की पेचीदगियों में हंसी का तड़का लगाने वाली है। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टीज़र से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया था, और अब ट्रेलर ने उस उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है।

फिर शुरू हुई उम्र और रिश्ते की उलझन

ट्रेलर की शुरुआत रकुल प्रीत सिंह और उनके परिवार से होती है, जो उनकी शादी के लिए लड़का देखने पहुंचे हैं। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब रकुल बताती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड तलाकशुदा है और उनसे उम्र में बड़ा भी। जैसे ही अजय देवगन की एंट्री होती है, कहानी में हंसी, तंज और इमोशन्स की बौछार शुरू हो जाती है। ट्रेलर में कई मजेदार संवाद और परिवारिक स्थितियों पर आधारित कॉमिक सीक्वेंस देखने को मिलते हैं।

पुराना रोमांस, नई उलझनें

पहली फिल्म में दर्शकों का दिल जीत चुके आशीष और आयशा यानी अजय देवगन और रकुल प्रीत इस बार भी अपने पुराने अंदाज़ में नजर आएंगे। कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। लेकिन अब हालात और रिश्ते दोनों और भी पेचीदा हो चुके हैं। सवाल वही है — क्या उम्र का फर्क दो दिलों को फिर जुदा करेगा या इस बार परिवार भी ‘प्यार’ को स्वीकार करेगा?

नई स्टारकास्ट ने बढ़ाई रौनक

इस बार फिल्म में आर. माधवन, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता और जावेद जाफरी जैसे नए चेहरे शामिल हुए हैं। खासकर अजय देवगन और माधवन के बीच के कॉमिक सीक्वेंस को फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बताया जा रहा है।

इमोशन और कॉमेडी का परफेक्ट मिक्स

ट्रेलर में जहां एक ओर हल्के-फुल्के मजाकिया डायलॉग्स हैं, वहीं दूसरी ओर रिश्तों के टकराव और इमोशनल पलों की झलक भी दिल को छू जाती है।

रिलीज डेट और प्रोडक्शन

‘दे दे प्यार दे 2’ का निर्माण टी-सीरीज़ और लव फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

Back To Top