Breaking News
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट

प्रखर राष्ट्रवादी संत थे जगद्गुरू स्वामी प्रकाशानंद- महाराज

प्रखर राष्ट्रवादी संत थे जगद्गुरू स्वामी प्रकाशानंद- महाराज

संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मोत्सव समारोह में भी शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

हरिद्वार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ब्रह्मलीन जगद्गुरू, महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद महाराज की षोडस पुण्यतिथि पर आयोजित भागवत सप्ताह में शिरकत करने के पश्चात बीएचईएल (रानीपुर) में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मोत्सव समारोह में पहुंचकर गुरु रविदास मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना भी की। जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरू स्वामी प्रकाशानन्द महाराज की षोडस पुण्यतिथि पर आयोजित भागवत सप्ताह एवं भण्डारे भी प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर पर महाराज ने कहा कि स्वामी प्रकाशानंद प्रखर राष्ट्रवादी संत थे। उनके राम जन्मभूमि में राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा। वह महान व्यक्तित्व के महापुरुष थे और संस्कृत और संस्कृति के महान संवाहक भी थे। इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बीएचईएल (रानीपुर) में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मोत्सव समारोह में पहुंचे और मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना भी की।

इस अवसर पर उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास को नमन करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी का समानता और समरसता पर आधारित संदेश समाज की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। गुरु रविदास उन महान संतों में से एक हैं जिन्होंने समाज में फैली बुराईयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए हमेशा जातिवाद को त्यागकर प्रेम से रहने की शिक्षा दी। रविदास जी के अनमोल विचार आज भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top