Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

मुख्यमंत्री धामी ने वाल्मीकि जयंती पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने वाल्मीकि जयंती पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को राजपुर रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज को समानता, सत्य और मानवता का संदेश देने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के महान योगदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रामायण के रचनाकार और आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने अपने आदर्श जीवन और शिक्षाओं के माध्यम से समाज को सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रचनाएँ न केवल धार्मिक ग्रंथ के रूप में बल्कि मानव जीवन के आदर्श मार्गदर्शक के रूप में भी हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा प्रतिपादित समरसता, सद्भाव और मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा हमें एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित करती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, भाईचारा और सौहार्द की भावना को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कई जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने भी महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Back To Top