Breaking News
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित 44 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित 44 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव
माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल

ईशान-विशाल की फिल्म ‘होमबाउंड’ऑस्कर 2026 की रेस में हुई शामिल

ईशान-विशाल की फिल्म ‘होमबाउंड’ऑस्कर 2026 की रेस में हुई शामिल

फिल्म ‘होमबाउंड’ अब भारत का गौरव बढ़ाने को तैयार है। ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अभिनीत यह फिल्म साल 2026 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुनी गई है। इसे बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में नामांकित किया गया है। इस चुनाव की घोषणा शुक्रवार, 19 सितंबर को कोलकाता में एन चंद्रा द्वारा की गई, जिन्होंने ऑस्कर चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में इस प्रक्रिया का नेतृत्व किया।

करण जौहर की प्रतिक्रिया:

फिल्म के निर्माता करण जौहर ने ऑस्कर में चयन की खुशी जताते हुए कहा,
“हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। नीरज घेवान की मेहनत निश्चित रूप से दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी। यह ‘पिंच मी’ मोमेंट है, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।”

नीरज घेवान ने कहा धन्यवाद:

निर्देशक नीरज घेवान ने कहा,
“मुझे गर्व है कि ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। यह फिल्म हमारी जड़ों और घर की कहानियों से प्रेरित है। दुनियाभर में अपनी कहानियों को पहुँचाना और सिनेमा के सबसे बड़े मंच पर भारत का नाम रोशन करना गर्व की बात है।”

फिल्म की कहानी:

‘होमबाउंड’ में ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी दो दोस्तों – मोहम्मद शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन कुमार (विशाल जेठवा) – के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका सपना पुलिस की वर्दी पहनना है। लेकिन समाज की पुरानी दीवारें उनके रास्ते में बाधा बनती हैं। शोएब को उसकी धार्मिक पहचान रोकती है, और चंदन को उसकी जाति। यह संघर्ष दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या मेहनत और लगन ही काफी हैं, या हमारी सपनों की राह में समाज की पुरानी जंजीरें भी भारी पड़ती हैं।

फिल्म पहले कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाई जा चुकी है और अब यह 26 सितंबर 2025 को भारत में रिलीज होने वाली है।

(साभार)

Back To Top