Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

दीपिका पादुकोण को नहीं मिली ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल में जगह, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

दीपिका पादुकोण को नहीं मिली ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल में जगह, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद अब दीपिका को ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से भी हटा दिया गया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अब दीपिका इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगी।

वैजयंती मूवीज का बयान

मेकर्स ने लिखा: “यह आधिकारिक घोषणा है कि दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं रहेंगी। गहन चर्चा और विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का निर्णय लिया। इस तरह की फिल्म को पूरी प्रतिबद्धता चाहिए। हम दीपिका को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

फैंस को गहरा झटका

साल 2024 में आई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका ने सुमति का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके होने वाले बेटे को ही कल्कि अवतार के रूप में दिखाया गया था। दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब सराहा था। ऐसे में अचानक उनके सीक्वल से बाहर होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है।

पहली फिल्म में दीपिका के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अब सीक्वल में दीपिका की जगह कौन सी नई अभिनेत्री आएगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

पहले ‘स्पिरिट’ से भी बाहर हुईं

इससे पहले दीपिका संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से भी बाहर हो चुकी हैं। कहा गया कि काम के घंटे और फीस के मुद्दे पर सहमति न बनने के कारण उन्होंने यह फिल्म छोड़ी। उनकी जगह मेकर्स ने तृप्ति डिमरी को फिल्म में साइन किया है।

नई फिल्म A22 x A6 में जुड़ीं दीपिका

फिलहाल दीपिका का फोकस उनकी नई फिल्म पर है। वह डायरेक्टर एटली और स्टार अल्लू अर्जुन की बिग-बजट मूवी A22 x A6 में नजर आएंगी। मां बनने के बाद यह उनकी बड़ी वापसी मानी जा रही है। इससे पहले वह अजय देवगन स्टारर ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं।

Back To Top