Breaking News
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान

ग्रेटर नोएडा में राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो शुरू

ग्रेटर नोएडा में राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो शुरू

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडुआ -बाजरा के उपयोग पर दिया जोर

24 फरवरी तक चलेगा एक्सपो

ग्रेटर नोएडा। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट ग्रेटर नोएडा में राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंडुआ/बाजरा अपनाने पर जोर दिया और प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया। यह प्रदर्शनी 22 से 24 फरवरी तक प्रदर्शित रहेगी। एक्सपो का आयोजन पिक्सी एक्सपो मीडिया एवं ग्लोबल मिडिया ग्रुप द्वारा इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है।

यह एक्सपो प्रभावशाली सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने और भारत के भविष्य को आकार देने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है। इस मेगा इवेंट में लगभग 30 एमएसएमई, 15 राज्य सरकार के बागवानी बोर्ड और अन्य उद्योगों के 60 से अधिक निजी प्रमुख कम्पनियां भाग ले रहे हैं। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद सीएसआईआर कई नवीन उत्पाद प्रदर्शित करेगा जो किसानों के लिए उपयोगी होंगे और खेती की प्रक्रिया को आसान बनाएंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए बाजरा अपनाने की सलाह दी।

मंत्री गणेश जोशी ने सुझाव दिया कि किसानों को आमदनी बढाने के लिए पारम्परिक खेती से जैविक खेती एवं बागवानी की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिये। इस सम्बन्ध में सरकार के विभिन्न स्किमों को किसानों तक पहुचानें के लिए इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। आयोजको के सफल प्रयास के लिए मंत्री गणेश जोशी ने ग्लोबल मिडिया के सी.ई.ओ बालिन्द्र कुमार एवं उनकी टीम को बधाई भी दी।

इस अवसर पर ग्लोबल मीडिया के सी.ई.ओ बालिन्द्र कुमार, फाउंडर विशाल गुप्ता, वाई.पी. सिंह, जैविक बोर्ड एमडी विनय कुमार, बागवानी बोर्ड के निदेशक महेन्द्र पाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top