Breaking News
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

सूर्या क्वेस्ट मोटरसाइकिल अभियान का फ्लैग ऑफ समारोह – देहरादून से शुभारंभ

सूर्या क्वेस्ट मोटरसाइकिल अभियान का फ्लैग ऑफ समारोह – देहरादून से शुभारंभ

‘हर काम देश के नाम’

देहरादून: साहसिक जज़्बे के साथ आज भारतीय सेना ने रॉयल एनफील्ड के सहयोग से सुर्या क्वेस्ट मोटरसाइकिल अभियान का शुभारंभ दिनांक 05 सितम्बर 2025 को देहरादून से किया।

इस अभियान को लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सुर्या कमांड द्वारा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। इस दल में 10 भारतीय सेना के राइडर्स तथा 14 नागरिक राइडर्स शामिल हैं, जो साहस, सौहार्द्र और जुड़ाव का प्रतीक हैं।

आने वाले दिनों में यह दल शिमला और सुमडो की सुरम्य घाटियों से होते हुए अंततः लेह पहुँचेगा। यह अभियान रोमांच, अनुशासन, एकता और सशस्त्र बलों व आम जनता के बीच पारस्परिक विश्वास का संदेश लेकर चलेगा।

इस पहल से भारतीय सेना की राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने, साहसिक खेलों को बढ़ावा देने तथा देश के युवाओं को धैर्य, टीमवर्क और सेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता झलकती है।

सुर्या क्वेस्ट मोटरसाइकिल अभियान न केवल सैनिकों और राइडर्स की अदम्य भावना का उत्सव है, बल्कि यह भारतीय सेना और उस राष्ट्र के बीच के अटूट बंधन को भी रेखांकित करता है, जिसकी सेवा करना सेना का गौरवपूर्ण दायित्व है।

समारोह में मेजर जनरल नवीन महाजन, सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 14 इन्फैंट्री डिवीजन, ब्रिगेडियर पी.जे. प्रभाकरण, स्टेशन कमांडर क्लेमेंट टाउन, ब्रिगेडियर आर.के. सिंह, ब्रिगेड कमांडर, 14 आर्टी ब्रिगेड, ब्रिगेडियर संदीप मदान तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जेसीओ और सैनिक उपस्थित रहे।

Back To Top